बरेली: सपा के पूर्व नेता डॉ. ताहिर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 14 मुकदमों वाले आरोपी की हिस्ट्रीशीट हुई खुलासा
बरेली में पूर्व सपा नेता डॉ. ताहिर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी। नवाबगंज निवासी ताहिर पर धोखाधड़ी, रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास, SC/ST एक्ट और राजद्रोह समेत 14 गंभीर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।