बाड़ी: पुलिस ने स्कूटी छीनकर भागने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक भी बरामद
Bari, Dholpur | Apr 12, 2026 बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने दो चोरी के मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एसपी धौलपुर विकास सांगवान द्वारा चलाये गए 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को पुलिसवाला बताया था। इसके अलावा चोरी हुई एक बाइक भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 5 अप्रैल को दोपहर करीब 3