कोल: अकराबाद में रात में ड्रोन कैमरा उड़ता देख ग्रामीणों में फैली दहशत, पुलिस को दी सूचना
Koil, Aligarh | Jul 30, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव मिर्जा चांदपुरका है जहाँ मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे मकान की छतों के ऊपर उड़ रहे ड्रोन कमरों को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान हसमत अली ने बताया है कि मंगलवार की रात 11 बजे से गांव के ऊपर चार ड्रोन कैमरे उड़ रहे हैं। जिससे ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए तथा काफी भयभीत है।