कोल: रामघाट रोड़ पर निजी अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 रामघाट रोड पर मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया है। गांव जिरौली निवासी पुनीत को उसके परिजनों ने पथरी के चलते 22 जून को अस्पताल में भर्ती किया था। आरोप है कि एक माह से अधिक चले इलाज के बाद पुनीत अभी तक ठीक नहीं हो पाया और अस्पताल से उसकी छुट्टी नहीं हुई। अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार दोपहर हंगामा कर दिया।