कोल: नगर आयुक्त ने वार्ड 60 और 28 में सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, खराब सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का मूड हुआ ऑफ
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 अलीगढ़ के नगर आयुक्त ने वार्ड 60 और 28 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और खराब सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को नालियां भरी हुई मिलीं, सड़क पर झाड़ू नहीं लग रही थी और कूड़ा पड़ा हुआ था।नगर आयुक्त ने सुखमा कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 2 सफाई कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया।