कोल: सीएम ग्रिड योजनांतर्गत 100 फुटा रोड पर सड़क चौड़ीकरण कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 शहर में प्रतिदिन ताबड़तोड़ निरीक्षण और कार्रवाई को लेकर इन दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सुर्खियों में बने हुए हैं। मंगलवार शाम नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सीएम ग्रिड योजनांतर्गत 100 फुटा रोड पर सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी बीच उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनका सड़क चौड़ीकरण कार्य का आभार जताया है।