दमोह: सांसद राहुल सिंह ने मेडिकल कॉलेज निर्माण का जायजा लिया, कहा- जून में होगा हैंडओवर, जिलेवासियों को मिलेगा रोजगार
Damoh, Damoh | Apr 3, 2026 दमोह सांसद राहुल सिंह ने शुक्रवार को बरपटी क्षेत्र मे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि परिसर में 14.80 करोड़ रुपए से नर्सिंग कॉलेज भी बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में पहले चरण में 100 और नर्सिंग कॉलेज में 190 छात्रों का प्रवेश होगा। निर्माण कार्य 31 मई तक पूरा कर जून के पहले सप्ताह में हेडोवर होगा।