चैनपुर: पुलिस की लापरवाही से मेदिनीनगर के विनीत तिवारी की हत्या, भाकपा ने कहा- सक्रियता दिखाते तो बच जाती जान
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटनगंज विस क्षेत्र के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने रविवार शाम छह बजे कहा कि पलामू पुलिस की निष्क्रियता के कारण विनित तिवारी की हत्या हुई। श्री तिवारी ने कहा कि विनित तिवारी के पिता ने पलामू पुलिस को शनिवार शाम 7:00 बजे ही अपहरण की बात बताई थी और हत्या की आशंका जताई थी।