भदेसर: भदेसर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, ट्रक चालक से लूट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि भदेसर थाना पुलिस ने ट्रक चालक ईश्वरलाल मीणा से हुई लूट और जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 2 मई की रात होड़ा चौराहे के पास हुई थी, जहां चालक लघुशंका के लिए ट्रक रोककर उतरा था। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर मोबाइल और सामान लूट लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और