पीरो: इनरपतपुर गांव से पुलिस ने 2 देसी कट्टे और 22 गोलियों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Piro, Bhojpur | Jun 23, 2025 हसन बाजार थाने की पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। जिसमें इन इनरपतपुर गांव निवासी जगमोहन सिंह का पुत्र मिथिलेश सिंह उर्फ शौकीन यादव तथा पचरुखिया गांव निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र संतोष सिंह शामिल है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा सोमवार की सुबह 7:00 बजे के करीब बताया गया कि गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से दो देसी कट्टा और 22 गोली बरामद हुआ है।