पीरो: ठकुरी गाँव में पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jun 22, 2025 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के के सिंह ने रविवार की दोपहर 1 बजे के करीब बताया की चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठकुरी गाँव से पेपर लिक करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान ठकुरी गाँव निवासी रामधारी यादव के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई। जिसपर राजस्थान के जयपुर के श्यामनगर थाने में कांड संख्या 482/14 दर्ज है।