पीरो: जितौरा के समीप ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Piro, Bhojpur | Jun 22, 2025 पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा के समीप शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि में 1:00 बजे के करीब एक पिकअप और ट्रक के भीषण टक्कर हो गई। जिसमे पिकप पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप ब्रह्मपुर से परवल लेकर औरंगाबाद जा रहा था।