कोरांव: खजुरी खुर्द गांव में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक का पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर, पुलिस को दी गई तहरीर
कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी खुर्द गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, महुली थाना कोरांव निवासी हरख लाल गुप्ता (पुत्र छोटेलाल) पथरताल गांव स्थित हनुमान मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान, अल्हवा गांव के पंकज विपरीत दिशा से आ रहे थे।