पाटी: ग्राम अजराड़ा में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के अजराड़ा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार मारपीट की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी वाहरिया पिता सुतार चरित्र शंका के चलते मृतक रेखा बाई पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। जिसकी मौत हो गई।