इंदौर: भंवरकुआं में अवैध शराब बेचने वाले एक युवक को 20 क्वार्टर शराब के साथ लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Indore, Indore | Apr 12, 2025 इंदौर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अब आमजन भी जागरूक होते नजर आ रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखते हुए साहसिक कदम उठाया और 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसमें आरोपी की पहचान कृषि परमालिया नामक युवक के रूप में हुई है, जिसपर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।