इंदौर: चितावद में 18 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, किराए के मकान में रह रहा था युवक, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Indore, Indore | Apr 12, 2025 इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के चितावद का रहने वाले 18 वर्षीय युवक पियूष अपने बड़े भाई के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। जहां देर रात पियूष अपने ही कमरे में कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी करने के लिए पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ, जहां उसका भाई उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।