इंदौर: गणेश नगर की ज्वेलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आया शख्स सोने की चेन और झुमकी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
Indore, Indore | Apr 12, 2025 इंदौर के गणेश नगर इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र की इस घटना में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और दुकानदार से गहने दिखाने की बात कही। गहने देखने के बहाने उसने मौके का फायदा उठाते हुए एक सोने की चेन और झुमकी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।