इंदौर: जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में सक्रिय आरोपी को भंवरकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, जल्द कोर्ट में किया जाएगा पेश
Indore, Indore | Apr 12, 2025 इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला बदर किए गए शैलेन्द्र बाबा नामक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था। बावजूद इसके वह लगातार इलाके में सक्रिय पाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर आदेश के उल्लंघन करते हुए शैलेन्द्र बाबा इंदौर में घूम रहा था।