बिंदकी: बिंदकी कस्बे में निषाद पार्टी द्वारा निकाली गई राजनैतिक एकता की विशाल पदयात्रा, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में गुरुवार को दिन में करीब 2:00 बजे निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी द्वारा निकाली गई राजनैतिक एकता विशाल पदयात्रा पहुंची। डॉ संजय निषाद ने कहा कि निषाद मल्लाह केवट कश्यप बिंद को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए।