🌾 किसान हितकारी योजनाओं में तेजी एवं कृषि मेला की तैयारियों पर जोर
📍 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स एवं आत्मा शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, सहकारिता एवं सिंचाई सहित विभिन्न विभागों की किसान हितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
✅ जिला पदाधिकारी ने प्रतिदिन न्यूनतम 60 रैयत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने, शत-प्रतिशत लक्ष्य शीघ्र पूरा करने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों को शीघ्र लाभान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही क्रॉप सर्वे की प्रगति बेहतर करने एवं दलहन का रकबा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
🌱 बैठक में 09 एवं 10 अक्टूबर, 2026 को गांधी मैदान, जहानाबाद में आयोजित होने वाले किसान मेला-सह-प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सभी प्रखंडों से अधिकाधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🚜 किसान मेला में दलहन, तिलहन, मत्स्य पालन, पोल्ट्री, जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी नई तकनीकों एवं सफल कृषि मॉडल की जानकारी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों एवं सफल किसानों के माध्यम से साझा की जाएगी।
#किसानमेला #कृषि #किसानकल्याण #फार्मररजिस्ट्री
#विकसितभारत_ समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 7, 2026