सरधना: कस्बा हर्रा में आधी रात को अवैध रूप से भैंसों का कटान कर रहे युवक को मौके से किया गिरफ्तार, छह आरोपी फरार
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में अवैध रूप से भैंसों का कटान कर रहे एक अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से भैंस के मीट से लदी एक पिकअप भी बरामद की गई। बीती शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी में पकड़े गए आरोपी को वैधानिक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया है।