देहरादून: बंजारावाला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से मजदूरी करवाने का वीडियो हुआ वायरल, जांच की मांग तेज
देहरादून के बंजारावाला क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चों से पढ़ाई के बजाय सफाई और अन्य काम करवाते हुए दिखाया जा रहा है। इससे पहले चमोली में एक शिक्षक द्वारा छात्र से गाड़ी धुलवाने का मामला सामने आया था, जिसमें शिक्षक को निलंबित किया गया था।