जिला कलेक्टर डॉ.खुशाल यादव ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानटाउन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रमें मरीजों को मिल रही चिकित्सीय सुविधाका निरीक्षण किया।उन्होंने ओपीडी कक्ष में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लियाऔर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।अस्पताल परिसर की अच्छी साफ सफाई के निर्देश दिए।