गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 4 दिनों से तापमान में वृद्धि, गर्म हवा न चलने से लू से राहत, उमस भरी गर्मी बढ़ेगी
गया में मौसम का मिजाज धीरे धीरे तल्ख होता जा रहा है।पिछले 4 दिनों से उमड़ वाली गर्मी से आम जनजीवन को परेशान कर दिया है। हालांकि अभी गर्म हवा नहीं चलने से लू से राहत है।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि अभी बादल या बारिश का अनुमान नहीं है।अभी पुरवैया चलेगा।अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।