कोंच: कोंच प्रखंड में सौरव कुमार बने टॉपर, 467 अंक हासिल कर बढ़ाया मान
Konch, Gaya | Mar 29, 2026 कोंच प्रखंड के ग्राम सिमरहुआ निवासी राम ध्यान यादव के पुत्र सौरव कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में सोमवार दोपहर दो बजे 467 अंक प्राप्त कर कोंच प्रखंड में टॉप स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सौरव कुमार प्रिंस पब्लिक हाई स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने काबर उत्क्रमित हाई स्कूल से फॉर्म भरकर परीक्षा दी थी।