लखनादौन: ग्राम जोबा में न्यायालय नायब तहसीलदार के आदेशों की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत ग्राम जोबा के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने पब्लिक एप से बातचीत के दौरान जानकारी में बताया कि उसे न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश प्राप्त है। बावजूद इसके अनावेदक गणों द्वारा स्थगन आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।