चास: आमडीहा के डॉन बोस्को पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Chas, Bokaro | Feb 10, 2024 चास केआमडीहा में डॉन बोस्को पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों को चार हाउस बिरसा, कलाम, टेरेसा और रमन हाउस में बाँटकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को लेकर चारो हाउस के विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया ।तथा सभी हाउस के विद्यार्थियों ने अपने सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।