फूलपुर: महा नवमी पर श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया इसके बाद मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें मिष्ठान्न एवं भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर उनका आशीर्वाद लिया है।