सैदपुर: बालगृह चलाने वाले युवक की नगर में खड़ी कार पर मनबढ़ ने किया ताबड़तोड़ हमला, चकनाचूर किया, CCTV फुटेज वायरल
सैदपुर ब्लॉक परिसर के सामने खड़ी एक कार पर अज्ञात कारणों से एक मनबढ़ युवक ने पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कार के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे वाहन स्वामी को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। तुरंत उसे पकड़कर थाने ले जाकर उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।