गिरिडीह: मोहनपुर स्थित गिरिडीह केंद्रीय जेल में डीसी और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया
मोहनपुर स्थित गिरिडीह केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात करीब 12 बजे डीसी और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया तथा पूरे जेल परिसर की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान पुरुष बंदियों के पांच ब्लॉकों के करीब बीस वार्डों और महिला वार्ड की सघन जांच की गई।