मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जनपद इटावा निवासी भजनलाल पुत्र सुदामालाल अपनी पुत्री के घर बेवर क्षेत्र के ग्राम अहंकारी में आए थे। वहीं बीती रविवार को तबियत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वहीं भीड़ इक्ट्ठी देख कर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके ओर पहुंची पुलिस ने सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।