भरथना: लखना रेंज कोठी के सामने गेस्ट हाउस में सेंध, सीसीटीवी काटकर 40 हजार का सामान हुआ चोरी
लखना के चकरनगर मार्ग स्थित रेंज कोठी के सामने एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार और शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर सीसीटीवी की मेन लाइन काट दी और इनवर्टर, जनरेटर का मैग्नेट, कॉपर तार समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।