देवघर : रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास शिवगंगा इलाके में अस्थायी दुकानदारों और व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामलों में देवघर पुलिस ने तीन आरोपियों गौरव झा (26), निहाल मिश्रा (26) और विक्रम कुमार चौरसिया (25) को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार केस दर्ज किए हैं और सदर एसडीओ के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर छापेमारी की गई। दो आरोपी जमशेदपुर के साकची में छिपे पाए गए जिन्हें साकची पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर बरामद किए। गौरव झा और निहाल मिश्रा के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक में उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली है।
पुलिस इस पूरे मामले मे