झारखंड में खान एवं खनिज संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना
हजारीबाग : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आह्वान पर शनिवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस राज्यव्यापी आंदोलन के तहत केंद्र सरकार द्वारा लाए गए संशोधित कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भी धरना कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर संयोजक नवीन प्रकाश ने की और संचालन वरिष्ठ झामुमो नेता निसार अहमद ने किया। मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता कुणाल यादव और महिला नेत्री श्वेता दूबे उपस्थित रहीं।
धरना को संबोधित करते हुए कुणाल यादव ने कहा कि यह संशोधन अधिनियम झारखंड जैसे खनिज संपदा संपन्न राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि राज्य की कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिज पूरे देश के औद्योगिक विकास में मह