बाबई: गुजरवाडा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक रविवार को फरियादी धनपाल पिता विष्णु प्रसाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी हेमराज,उमेश,देवी सिंह,पीयूष चारों फरियादी से उसके पुराने मकान के सामने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।