थाना हैदराबाद क्षेत्र के सरदार पटेल स्कूल ममरी के पास तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। वहीं आगे जाकर खाई में पिकअप भी पलट गई। मौके से पिकअप चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर खीरी भेजा है।