पन्ना: ईदुज्जुहा और मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई
Panna, Panna | May 22, 2026 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ऊषा परमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी 27 मई को ईदुज्जुहा एवं 26 जून को मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। ईद पर बादशाह साईं बड़ी ईदगाह, जामा मस्जिद एवं पुराना पावर हाउस के पास स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अता की जाएगी।