अशोक नगर: बारई गांव में तेज आंधी बनी आफत छत से नीचे गिरा युवक, सिर और चेहरे में गंभीर चोट
अशोकनगर जिले के बारई गांव में तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर काम कर रहे 38 वर्षीय पहाड़ सिंह लोधी अचानक तेज हवा के झोंके की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। परिजन तत्काल घायल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।