सहारनपुर: चकबंदी में 80 हजार रुपये लेने का आरोप, किसान ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई, लेखपाल पर धोखाधड़ी के आरोप
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर के एक किसान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे न्याय की गुहार लगाई है। किसान का आरोप है कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उसकी 80 पैसे की भूमि को गलत तरीके से 30 पैसे वाली भूमि में दर्ज कर दिया गया।