अलवर: नांगल टोडियार गांव में उबलता पानी गिरने से झुलसी दो बहने घर में मक्का उबाल ने में लगी थी, जिला अस्पताल में भर्ती
Alwar, Alwar | Sep 13, 2024 अलवर मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगल टोडियार गांव में उबलता पानी गिरने से दो बालिकाएं आरजू व मनीषा झुलस गई। यह दोनों मक्का उबाल रही थी। दोनों सगी बहनें हैं। दोनों करीब 25 परसेंट झुलसी है। जिन्हें मालाखेड़ा अस्पताल से अलवर जिला अस्पताल रेफर किया है। जहां दोनों का उपचार जारी है।