बिछिया: बरिहा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, भजन कीर्तन के बाद हुआ प्रसाद वितरण!
जिले के बिछिया विकासखंड के बरिहा मे 13 अप्रैल दिन सोमवार सुबह 10:00 बजे करीब आयोजित हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा एवं रामधुन कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ l इस अवसर पर विधानसभा बिछिया के विधायक नारायण सिंह पट्टा विशेष रूप से शामिल होकर पूजन अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई l कार्यक्रम दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा l