गिरिडीह: बेंगाबाद फिटकोरिया पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का मिला शव, सदर अस्पताल में करवाया गया शव का पोस्टमार्टम
बेंगाबाद फिटकोरिया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात अरुण मंडल का शव लावारिश अवस्था में पड़ा मिला। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। इस दौरान परिजनों और कई जनप्रतिनिधियों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की। बेंगाबाद थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।