धरहरा: छत पर सो रहे किशोर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत,मनकोठिया गांव में शोक की लहर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के मनकोठिया गांव में सांप के डंसने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन यादव के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शिवम बुधवार रात भोजन करने के बाद घर की छत पर मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था।