वाड्रफनगर: अवैध उर्वरक परिवहन पर कार्रवाई, 240 बोरी की गई जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी
वाड्रफनगर शुक्रवार जिले में अवैध उर्वरक एवं कृषि आदानों के परिवहन तथा विक्रय पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा बिना वैध दस्तावेजों के जैविक खाद का परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बसंतपुर को अवैध परिवहन की सूचना पर कार्रवाई हुई