नौगढ़: चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार में 30 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव निवासी बादशाह ने अपने 30 वर्षीय पुत्र बाबूलाल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, बाबूलाल 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे घर से कहीं चले गए और तब से वापस नहीं लौटे हैं।आज शनिवार शाम 06 बजे को पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है