अमरोहा: अमरोहा के नए जिले अधिकारी का एक्शन, बोले- जीरो टॉलरेंस के तहत होगा कार्य, अपराध पर लगेगा अंकुश
Amroha, Amroha | Apr 20, 2026 जनपद अमरोहा को आज एक नई प्रशासनिक दिशा मिली, जब नवांगतुक जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिए कि जनपद में कानून व्यवस्था, पारदर्शिता और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।