हुज़ूर: भोपाल में कब्रिस्तान की ज़मीन पर गौशाला निर्माण को लेकर विवाद, जमीयत उलमा ने जताया विरोध
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2025 भोपाल के कोलार स्थित अकबरपुर बंजारी इलाके में कब्रिस्तान की जमीन पर गोशाला निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को जमीअत उलमा कोलार रोड की टीम और मुस्लिम समाज के लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध किया। आरोप है कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा है|