तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर ने काली थान स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
25 मार्च मंगलवार सुबह 10 बजे काली थान स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कर कठिन परिश्रम से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी एवं अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर ध्यान देने एवं सहयोग की बात कही।