लालगंज: लालगंज क्षेत्र में पारंपरिक हसिया-मजदूरों की जगह मशीनों का बढ़ रहा उपयोग, कृषि यंत्र से हो रही गेहूं की कटाई
लालगंज क्षेत्र में बीती रात हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर गेहूं की कटाई करवाने में जुट गए हैं। किसान कैलाश पटेल, विजय शंकर दुबे, रामजी, छांगुर मौर्या, दिलदार सिंह, संजय मौर्य आदि लोगों ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि आधुनिक मशीनों से गेहूं की फसल कटाई कराने पर समय के साथ मेहनत की बचत होती है।