देवबंद: देवबंद में पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की तैयारी की पोल खोली, नालों की सफाई के दावे हुए बेनकाब
देवबंद में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के दावों की हकीकत सामने ला दी है। बारिश के बाद शहर के कई इलाके पानी में डूब गए हैं और लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते देवबंद के प्रमुख मार्गों और रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।